फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने ड्रोन से नदी का कराया सर्वे

विज्ञापन
शारदा नदी के ऊपर उड़ता ड्रोन
विज्ञापन
महेवागंज/बिजुआ। सिंधिया गांव में ग्रामीणों का धरना जारी है। धरने के अगुवाकार छैलबिहारी शुक्ला ने बताया कि सोमवार से नदी की धारा का ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है। ताकि नदी की वास्तविक धारा की जानकारी अफसरों की टेबल तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नदी की धारा अब भी अपनी जगह है। जिसे सिचाई विभाग गांवों के करीब बता रहा है। बाढ़ के कारण कई गांवों का वजूद मिट गया है। जिन गांवों को डूब क्षेत्र घोषित किया गया, वह नदी से काफी दूर हैं। बता दें कि जंगली जानवरों, ठंड और मच्छरों से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था ग्रामीण खुद कर रहे हैं। जागरूकता वश प्रतिदिन कोई न कोई कार्यक्रम किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है।
प्रदर्शनकारी जान जोखिम में डालकर डटे हैं। महिलाएं भी धरने को संबोधित कर रही हैं। मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण अपनी ओर से पैरवी को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर सुबह होता है राष्ट्रगान
धरने पर अपने धर्म के हिसाब से लोग भजन-कीर्तन, अरदास से साथ ही नमाज अदा कर समस्या के निदान की प्रार्थना कर रहे है। साथ ही उम्मीद की आस लिए दिनरात धरने पर बैठे हैं। हर रोज सुबह राष्ट्रगान होता है। इसमें सभी लोग शामिल होते हैं। दिनभर कोई न कोई जागरूकता कार्यक्रम होता रहता है।

शारदा नदी के ऊपर उड़ता ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें