पलिया के इमलिया फार्म पर भरे पानी के बीच निकलते वाहन चालक।
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर मझौरा से इमलिया फार्म समेत कई गांवों को जाने वाले रास्ते पर शारदा नदी का पानी चल रहा है।
नदी का जलस्तर हालांकि कम हो गया है लेकिन इस रास्ते पर करीब एक से डेढ़ फिट तक पानी चल रहा है। जिसके बीच जान जोखिम में डालकर बाइक सवार भी गुजर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड से पलिया की दूरी कम होती है। दूसरी तरफ से आने पर गांव से लखीमपुर रोड पर स्थित मनमीतनगर कालेज आना पड़ता है।
जिसके बाद भीरा होते हुए पलिया तक करीब 25 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जबकि इमलिया रोड से पलिया केवल 10 किलोमीटर में ही ग्रामीण आ जाते हैं। हालांकि अभी आवागमन तो पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है लेकिन रोड पर पानी चल रहा है। संवाद