फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शौचालय योजना के नाम पर ठगी, ग्रामीणों ने पकड़े आरोपी

Fri, 03 Apr 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के नंदसपुरवा मजरा लुधौरी गांव में शौचालय योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने दो कथित ठगों और एक महिला को पकड़कर उनसे वसूली गई रकम वापस करा ली। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 11 मार्च को बौधिया निवासी एक व्यक्ति, खैरहनी निवासी एक महिला और एक अन्य व्यक्ति गांव में आए थे। उन्होंने सरकारी योजना के तहत शौचालय बनवाने का झांसा देकर प्रत्येक से करीब 200 रुपये वसूले। कहा कि सरकारी धन मिलने पर शौचालय बनेगा और इसके लिए आगे 2000 रुपये और देने होंगे।
आरोप है कि आरोपित गांव के निवासी नहीं हैं। उन्होंने लोगों को गुमराह कर पैसे वसूले। नीरज देवी, रामदेवी, ओमकार, कुंती देवी, महावीर, शालिनी, रामकुमारी और रामपति सहित कई ग्रामीणों ने रुपये लेने की बात कही है। आरोप यह भी है कि परिवार रजिस्टर की नकल दिलाने के नाम पर भी प्रति व्यक्ति 50 रुपये वसूले गए, जब ग्रामीणों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे रकम वापस कराई। बताया कि यह गिरोह आसपास के कई गांवों में भी इसी तरह ठगी कर चुका है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें