हमीदाबाद में मौके पर मौजूद पुलिस। स्रोत : सोशल मीडिया
अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमीदाबाद में बुधवार दोपहर लालपीर बाबा के पास एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव की शिनाख्त महमदपुर निवासी 52 वर्षीय मुन्नालाल के रूप में हुई है। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र पांडे और मूड़ा सवारान चौकी इंचार्ज निर्मल तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई मंगूलाल की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पांडे ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। मृतक मानसिन्रूप से बताया जा रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद