फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिपाही समेत सात लोग ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस ने एक सिपाही समेत सात लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उनको जिला पुलिस कार्यालय पर लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि सिपाही चिरंजीवी बिसी धनगढ़ी स्थित प्रदेश पुलिस कार्यालय में तैनात है। उसके पास से 380 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। वह गोदावरी वार्ड नौ में रहता है। मालाखेती थाना पुलिस ने इसी पालिका के अंतर्गत वार्ड पांच गेटा निवासी कमल रिजाल को पांच ग्राम 180 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। जिले की घोड़ाघोड़ी नगर पालिका वार्ड एक सुक्खड़ से लक्ष्मीपुर गांव निवासी उमेश नाथ योगी, विनोद निजार और दिनेश बहादुर बिष्ट के अलावा दो किशोरों को भी दबोचा गया है। उनके पास से 21 ग्राम 820 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें