फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईंट भट्ठे में मिला ग्रामीण का शव

Sat, 28 Jun 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरबर। थाना क्षेत्र के ग्राम मकसूदपुर में शाह हुसैन बिक्र फील्ड में क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र विश्वकर्मा का शव भट्ठे में दीवार से लटका मिला। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि राजेंद्र दो दिनों से घर पर नहीं आया था। गुरुवार से ईंट भट्ठे पर सो रहा था। शुक्रवार को आठ बजे चौकीदार ने देखा कि दीवार पर शव पड़ा है। सूचना पर भट्ठा मालिक तकम्मुल हुसैन ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें