लखीमपुर खीरी। केरल सरकार के रवैये से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर पुतला फूंककर केरल सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नगर मंत्री हर्षित ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन केरल सरकार द्वारा पीएम श्री योजना को वैचारिक कारणों से अस्वीकार करने और केरल प्रांत मंत्री ईयू. ईश्वरप्रसाद पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा मंत्री के संरक्षण में किए गए हमले के विरोध में आयोजित किया गया।
विभाग संयोजक अजय पांडे ने बताया कि जिस प्रकार केरल राज्य में एसएफआई के लोग वहां के शिक्षा मंत्री वासुदेव शिवानकुट्टी के संरक्षण में छात्र हित की बात करने वाले पर जानलेवा हमला करते हैं, यह एक लोकतांत्रिक सरकार का परिचय नहीं है।
जिला संयोजक तनिष्का ने कहा कि केरल सरकार का यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में वंचितों को मिलने वाले लाभ से उन्हें वंचित करने का प्रयास है।विरोध प्रदर्शन में अनमोल, सौम्य अनुभव, युवराज, शिवा जी, रजत, सुधांशु, कृष्णा, हरुद्यांश, शौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।