फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 15 दिन से शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। भीषण गर्मी के बाद भी बीते करीब 15 दिनों से ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा में जल निगम द्वारा लगाई गई टंकी गर्मी के मौसम में अक्सर खराब हो जाती है। ऑपरेटर द्वारा मोटर खराब होने की बात कहकर पानी बंद कर दिया जाता है। करीब 15 दिनों से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण जब जानकारी करते हैं तो पता चलता है कि मोटर खराब है। गर्मी में पानी के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

सावन माह होने के कारण पूजा पाठ के लिए भी शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में जल निगम के जेई पवन कुमार ने बताया कि ओवरहेड टैंक को 15 साल हो गए हैं, नए पाइप डाले जा रहे हैं। मोटर में खराबी आ गई है, जिसे ठीक कराया जाएगा। ऑपरेटर की भी शिकायतें मिल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें