पलिया के घोला निषादनगर में गन्ने की फसल दिखाता किसान।
पलियाकलां। घोला निषादनगर में जंगली हाथियों के झुंड ने जंगल से निकलकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि गन्ने और धान की फसल को हाथियों ने पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दिया। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
इलाके के घोला निषादनगर के किसान मन्नू पुत्र रामनरेश ने बताया कि सुमेरनगर व घोला बॉर्डर पर उनके खेत है। जिसमें गन्ना व धान की फसल लगी हुई है। बुधवार रात जंगल से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान व गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। इसके अलावा शंभू, अजय मौर्या, गणपत आदि के भी खेतों में खासा नुकसान हाथियों के झुंड ने किया है। संवाद