फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिकअप की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
मृतक कमलेश के रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
फरधान। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बृहस्पतिवार रात पिकअप की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव उद्यानपुर निवासी कमलेश कुमार वर्मा (48) देर रात खाना खाने के बाद पीलीभीत-बस्ती हाईवे की दूसरी दिशा में स्थित दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान वह गोला की ओर जा रही पिकअप की चपेट में आ गए। कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें फरधान सीएचसी भिजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित वाजपेई ने बताया, अस्पताल आने से पहले कमलेश की मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें