फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फंदे पर लटकने से ही हुई थी चाची-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। धौरहरा के तुलसीराम पुरवा गांव निवासी चाची-भतीजे ने लोकलाज के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पूजा (35) और शिवकुमार गौतम (25) ने गांव के बाहर श्यामकिशोर के खेत में लगे गूलर के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों के शव एक ही रस्सी के दोनों छोरों से एक ही डाल से लटके मिले थे। इधर, घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने महिला के पैर जमीन पर लगे देखे तो तरह तरह की बातें होने लगी। ग्रामीण दोनों की हत्या किए जाने की बात कह रहे थे।
शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने दोनों की मौत कारण हैंगिंग बताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो परिवार वालों ने दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें