फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बुजुर्ग पिता की देखभाल करने को कहा तो भाई-भतीजों ने बेरहमी से पीटा, शख्स की मौत

Wed, 04 Nov 2026 02:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के उसियापुरवा में मामूली विवाद के चलते तोलाराम को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने ताऊ, चाचा-चाची और उनके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तोलाराम की मौत के बाद परिवार में मातम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के उसियापुरवा (रामापुर रौली) में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने ताऊ, चाचा-चाची और उनके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


उसिया गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसके दादा प्रह्लाद अलग घर में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। जिनकी देखभाल और इलाज पिता तोलाराम कर रहे थे। बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे पिता ने अपने भाई भोला और उनके लड़के राजेश से बीमार पिता की देखभाल करने को कहा। इस पर ताऊ भोला और राजेश पिता पर बिफर पड़े। गालियां देने लगे। पिता ने विरोध किया। 

आरोप है भोला और उनका पूरा परिवार महिलाओं सहित पिता पर लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर टूट पड़े। उनकी पिटाई की। अधमरा कर भाग निकले। घायल तोलाराम को रात में ही परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि मारपीट में एक व्यक्ति को चोट आई थी। परिवार के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मौत होने पर अन्य धाराओं को तरमीम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें