बांकेगंज ब्लॉक में प्रदर्शन करते सचिव। संवाद।
बांकेगंज। ग्राम पंचायत अधिकारियों का ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने के विरोध में धरना जारी है। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिसंबर से चल रहे धरना-प्रदर्शन के पांचवें दिन सचिव मांग पूरी नहीं होने तक शासकीय ग्रुप से खुद ही बाहर हो गए।
मांग पत्र बीडीओ आरके अहिरवार को सौंपा। शनिवार को सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर संपूर्ण कार्य करते हुए विरोध किया गया। सचिवों ने कहा कि जब तक ऑनलाइन हाजिरी का आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक हम लोग विरोध करेंगे। जब तक हम लोगाें की मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक धरना चलता रहेगा। धरना देने वालों में अभिषेक कश्यप, ब्रजेश कुमार सविता, अभिषेक प्रताप सिंह, बिजेंद्र अवस्थी, चंद्र प्रकाश वर्मा, आलोक अवस्थी, रुची पांडे, धमेंद्र, योगेश वर्मा, राकेश भार्गव, हरीलाल राना, अशोक कुमार राना, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद