फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीनियर में विकास, जूनियर में रुद्रांश बने चैंपियन पतंगबाज

Fri, 23 Jan 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम पर छोटी काशी पतंग महोत्सव में पुरस्कृत विजेता। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मांझे के विरुद्ध गोला के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में दो दिवसीय छोटी काशी पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पतंगबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन विधायक अमन गिरि की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद एवं गोला टूरिज्म संस्था के संयुक्त तत्वावधान कराया गया, जिसका समापन बृहस्पवितार को किया गया।
विज्ञापन

पतंग बाजी के सीनियर वर्ग में प्रथम विकास यादव, द्वितीय विकास कुमार, तृतीय अमर सिंह, चतुर्थ स्थान पर अमन सक्सेना रहे। जूनियर वर्ग में प्रथम रुद्रांश गुप्ता, द्वितीय सरदार महेंद्र सिंह, तृतीय युवराज तिवारी, चतुर्थ स्थान पर तंजीब सलमानी रहे। साथ ही सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी एवं सबसे कम उम्र के प्रतिभागी रुद्रांश सिंह को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एबीवीपी अवध प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि अंजुमन इदरीसिया के अध्यक्ष जमाल अहमद इदरीसी, प्राचार्य गुरु हरिकिशन डॉ. निर्मल सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक अमन गिरि ने विजेताओं को नकद धनराशि, स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि यह आयोजन चीनी मांझे के खिलाफ जन जागरूकता का कार्यक्रम है। प्रतियोगिता के डॉ. योगेश कन्नौजिया, राजेंद्र सोनी, डॉ. सौरभ दीक्षित, एडवोकेट सुमित शाह, डॉ. आदर्श दीक्षित, कुलदीप तिवारी निर्णायक रहे।
संचालन संजीव दीक्षित ने किया। इस मौके पर पूर्व हॉकी चयनकर्ता विश्वनाथ सिंह, पूर्व खेल शिक्षक श्याममूर्ति शुक्ला, डीएफओ आशुतोष कुमार गुप्ता, आशुतोष रस्तोगी, श्रीराम गुप्ता, करम सिंह, माधांता शर्मा, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, अविनाश गुप्ता, सभासद मोहित कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें