लखीमपुर खीरी। एक ट्रैफिक सिपाही का वसूली करते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने उसे सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पीआरडी जवान पर कार्रवाई की सिफारिश की है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक सिपाही का बुजुर्ग से वसूली करने का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें ट्रैफिक सिपाही और पीआरडी जवान एक बुजुर्ग को किनारे ले जाकर बात करते और रुपये लेते दिख रहा है। इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी ने इसकी जांच सीओ ट्रेफिक सुबोध जायसवाल को सौंपी थी।
जांच में ट्रैफिक सिपाही धनीराम गौड़ और पीआरडी जवान पर लगे आरोप सही पाए गए। इस पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने ट्रेफिक सिपाही धनीराम गौड को सस्पेंड कर दिया और पीआरडी जवान पर कार्रवाई की संस्तुति की। संवाद