फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सरकारी स्कूल के कमरे में छात्रा के साथ पकड़ा गया शिक्षक, ग्रामीणों ने कर दिया हंगामा

Mon, 21 Aug 2023 12:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

एक प्राथमिक स्कूल में तैनात एक शिक्षक और छात्रा का वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है। उन्होंने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बिजुआ के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात एक शिक्षक और छात्रा का वीडियो वायरल हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए बीईओ का आदेशित कर दिया है। वीडियो 14 अगस्त का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिजुआ क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का है। जहां पर एक कमरे में शिक्षक के अलावा एक नाबालिग छात्रा मौजूद दिखाई दे रही है। बताया जाता है कि दोनों को अकेले कमरे में देखकर ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़ लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- मौत का खेल: नाग पंचमी के मेले में गले में सांप डालकर करतब दिखा रहा था जुनैद, डसने से गई जान
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ भगवान दास राव ने बताया कि महिला इसी विद्यालय में शिक्षामित्र है। वह अपने बेटी को लेकर आई थी। 15 अगस्त को लेकर बच्चों की तैयारी चल रही थी। बच्ची भी इसी तैयारी में शामिल हो गई थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान ग्रामीणों ने शिक्षक और छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।  बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बीईओ को जांच के लिए निर्देश दिए है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें