फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएम स्वास्थ्य मेले में नहीं पहुंच रहे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा की एक्सपाइरी देखते सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को स्वास्थ्य कर्मी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसका खुलासा रविवार को सीएमओ के निरीक्षण में हुआ। तीन पीएचसी और एक सीएचसी के निरीक्षण में आठ स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले। इन सबसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने रविवार को सीएचसी एवं पीएचसी गोला, पीएचसी रोशननगर, परेली का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ सबसे पहले सीएचसी बांकेगंज की पीएचसी रोशन नगर और फिर परेली पहुुंचे। रोशननगर पीएचसी के मेन गेट की मरम्मत कराने, कमरे की फर्श के साथ बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराकर सफाई कराने और डॉक्टर को पीएचसी परिसर में ही रुकने, डिस्प्ले बोर्ड पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ का नाम, नंबर अंकित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एलटी चांदनी प्रभाकर और एक अन्य कर्मचारी गैर हाजिर मिला। इसी तरह पीएचसी परेली में भी डिस्प्ले बोर्ड पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ का नाम, नंबर लिखवाने, बिजली कनेक्शन के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ पीएचसी गोला पहुंचे, जहां पर 63 मरीज देखे गए थे। डिस्प्ले बोर्ड एवं दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के निर्देश देकर सीएचसी गोला पहुंचे। वहां पर वीरेंद्र प्रताप, अभिषेक वर्मा, नैमिष पटेल, पुष्पेंद्र कुमारी, शुभम दीक्षित, शिवा दीक्षित गैरहाजिर मिले। अधीक्षक को इनसे स्पष्टीकरण तलब करने के लिए कहा। मेला ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ आदि को सीएचसी पर जाकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें