फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रुखिया संपर्क मार्ग को पैर से उखाड़ते सदर विधायक का वीडियो वायरल, अफसर बोले- अभी सड़क तो बनी ही नहीं है

Fri, 31 Mar 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक में बृहस्पतिवार को ग्रामीण संपर्क मार्ग में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सदर विधायक जूते से सड़क को उखाड़ते हुए दिख रहे हैं। विधायक का कहना है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है। वह उस पर केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

नकहा क्षेत्र में रुखिया संपर्क मार्ग का नवीनीकरण किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 1200 मीटर की सड़क का 22 लाख की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सदर विधायक योगेश वर्मा साइट पर पहुुंचे और घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए जूते से सड़क उखाड़ने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले 20 मार्च को नकहा ब्लॉक के पचकोरवा गांव में दुबग्गा संपर्क मार्ग का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क को हंसिये से उखाड़कर घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया था।
मामले में पीडब्ल्यूडी अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जिसके बाद मानक सही पाए जाने पर अज्ञात के खिलाफ सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


अधिकारी बोले- अभी महज 100 मीटर ही हुआ निर्माण
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 का कहना है कि रुखिया संपर्क मार्ग ग्रामीण सड़क है, जिसका नवीनीकरण कराया जा रहा है। अभी काम शुरू ही हुआ है। न तो काम पूरा हुआ है और न ही सड़क बनकर तैयार हुई है। महज 100 मीटर का काम हुआ है, जबकि ग्रामीण संपर्क मार्ग की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी निकल रही हैं। डामरीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें