पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर किसान में किशोरी का शव संदिग्ध हालात में कमरे में लटकता मिला है।
बुधवार सुबह दूल्हापुर किसान निवासी पदम कुमार अजबापुर चीनी मिल में काम करने गए थे। उनका बेटा छोटी पुत्री के साथ खेत पर गया था। इसी दौरान पदम कुमार की मंझली पुत्री ने अपनी बड़ी बहन 14 वर्षीया सुनहरा का शव कमरे में फंदे से लटकते देखा। घर में मौजूद मंझली पुत्री ने पिता और भाई को घटना की सूचना दी। पदम कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को फोन पर एक नंबर से काल आती थी, जिससे वह परेशान थी। इसी कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। संवाद