यह वायरल वीडियो बीएएमएस डॉक्टर के सर्जरी करने के कारण चर्चा का विषय बना है। साथ ही इसको लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग को भी सोशल मीडिया पर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
एक निजी अस्पताल में मरीज की सर्जरी के दौरान का वायरल वीडियो हो रहा है। यह वीडियो लखीमपुर खीरी के किसी अस्पताल का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वीडियो में दो डॉक्टर, जिसमें एक पुरुष व दूसरी महिला डॉक्टर है, दोनों मरीज की सर्जरी कर रहे हैं। साथ ही अन्य स्टाफ भी ऑपरेशन कक्ष में मौजूद है। खास बात ये है कि इसमें स्टाफ के लोग महिला डॉक्टर का नाम लेते हुए उन्हें बीएएमएस डिग्री धारी बताकर ऑपरेशन करने की बात पर हंसी-मजाक करते सुनाई दे रहे हैं।
यह वायरल वीडियो बीएएमएस डॉक्टर के सर्जरी करने के कारण चर्चा का विषय बना है। साथ ही इसको लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग को भी सोशल मीडिया पर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी यह वीडियो जिले से संबंधित होने से इन्कार किया है।