फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन मिजाज सचिव: 'दिल का क्या करें साहिब...' गाने पर बार बाला पर उड़ाए रुपये, वीडियो में देखें अय्याशी

Sat, 28 Jun 2025 10:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौरहरा

सार

सूत्रों की माने तो यह वीडियो किसी मांगलिक आयोजन का है और वीडियो में मौजूद सचिव ईसानगर ब्लॉक में तैनात प्रभात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बार बाला को पैसे थमाकर हाथ पकड़े सचिव प्रभात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखीमपुरखीरी स्थित ईसानगर ब्लॉक में एक पंचायत सचिव का वीडियो महिला नृत्य देखते और उस पर नोट बरसाते हुए वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग रंगीन मिजाज सचिव की भ्रष्टाचार की कमाई को बार बालाओं पर उड़ाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अपने कुछ दोस्तों के साथ बार बालाओं का नृत्य देख रहे ईसानगर ब्लाक में तैनात एक पंचायत सचिव का बताया जा रहा रहा है। वायरल वीडियो में सचिव साहब एक बार बाला का बार बार हाथ पकड़ कर नोट थमा रहे हैं और बार बालाएं सचिव साहब की ओर अश्लीन नृत्य कर रही हैं। 
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो यह वीडियो किसी मांगलिक आयोजन का है और वीडियो में मौजूद सचिव ईसानगर ब्लॉक में तैनात प्रभात का बताया जा रहा है। पर वीडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें