खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के सीतापुर मार्ग पर बाबू रामेश्वर दयाल कॉलेज के पास कार दुर्घटना में मृतक की पत्नी को मुआवजा न देने पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना हरगांव जिला सीतापुर निवासी शशि देवी पत्नी स्वर्गीय जय कुमार ने खीरी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ मोटर साइकिल से 20 अप्रैल को अपने घर जा रही थी। बाबू रामेश्वर दयाल कॉलेज के पास पीछे से तेज रफ्तार कार की टक्कर से उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया गया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम हुआ।
कार मालिक ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजन को मुआवजा देगा। काफी दिन बीत जाने के बाद अब कार मालिक मुआवजा देने से इन्कार दिया। जिस पर पीड़िता शशि देवी ने शुक्रवार को खीरी थाने में तहरीर देकर कार मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। खीरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।