कलेक्ट्रेट गेट पर बांग्लादेश का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और दीपु चंद्रदास की भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से जन आक्रोश यात्रा निकाली गई।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपुल सेठ ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में झूठे आरोपों के आधार पर हिंदुओं को निशाना बनाकर हत्याएं की जा रही हैं। हाल ही में दीपु चंद्रदास पर कथित ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई और उसके शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे विश्वभर में रोष व्याप्त है।
जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भारत सरकार से मांग की गई कि वह कूटनीतिक, राजनीतिक और मानवीय स्तर पर ठोस कदम उठाकर बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करे। इस दौरान मनोज पांडे, मनीष अवस्थी, कमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।