फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दोपहर तक दौड़े वाहन, फिर लागू किया गया रूट डायवर्जन

विज्ञापन
गोला में अलीगंज रोड पर आवागमन रोकने के लिए सदर चौराहे पर लगाए गए बैरियर और वेरी कटिंग
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। डायवर्जन लागू होने के बावजूद बसों का संचालन मोहम्मदी बाईपास चौराहे के अस्थायी बस अड्डे से न होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। दोपहर एक बजे तक यात्री अस्थायी, स्थायी बस अड्डे के चक्कर काटते रहे और सुविधाएं देने का दावा करने वाले अफसर अन्जान बने रहे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से अस्थायी बस अड्डे से बसें चलनी शुरू हुईं। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर भारी, निजी और वाहन ई-रिक्शा सरपट दौड़ते रहे और पुलिस नदारद रही।
सावन मेला और कांवड यात्रा को लेकर पुलिस ने 29 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था प्रत्येक सप्ताह शनिवार रात 11 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक रहेगी। रूट डायवर्जन और वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध की व्यवस्था रविवार की दोपहर तक नजर नहीं आई। दोपहर बाद रूट डायवर्जन शुरू हुआ। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार को शहर में कोई भी भारी वाहन, रोडवेज बसें, दोपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन

लखीमपुर रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट, अलीगंज रोड पर मंडी समिति और खुटार रोड पर दतेली मोड़ से रूट डायवर्ट किया गया है। सभी वाहन हाईवे-बाईपास होकर अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।

राइस मिल में बनाया गया है अस्थायी बस अड्डा
यात्रियों की सुविधा के लिए गोला डिपो ने बाईपास चौराहे के निकट श्यामजी राइस मिल में अस्थायी रोडवेज बस अड्डा बनाया है। रविवार की दोपहर बाद से सोमवार की देर रात तक बसों का संचालन इसी बस अड्डे से होगा। इंचार्ज कमलेश कुमार वर्मा, मिल मालिक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बसों के प्रवेश के लिए राइस मिल में नया गेट बनवाया है। यात्रियों के लिए वाटर कूलर और प्याऊ की व्यवस्था भी की गई।
भारी वाहन दिखे नहीं, बीमार की गाड़ी रोक ली

प्रतिबंध के बावजूद जहां भारी वाहन से लेकर ई-रिक्शा तक दौड़ते रहे और पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, वहीं 86 वर्षीय बुजुर्ग बीमार महिला को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। पुलिस ने सदर चौराहे पर बैरियर और बैरिकेडिंग लगाकर अलीगंज रोड पर आवागमन बंद कर दिया। रविवार की सुबह डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा की 86 वर्षीय मां लीलावती की हालत बिगड़ गई। अंबेडकर तिराहा स्थित क्लीनिक पर ले जाते समय पुलिस ने उनके वाहन को रोका और आगे नहीं जाने दिया। वह किसी तरह क्लीनिक पहुंची। बाद में उनका इलाज शुरू हुआ। डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस बार सावन में अमानवीयता की हद हो गई है। व्यवस्था के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। बताया कि मां लीलावती और सुभाष नगर निवासी 76 वर्षीय करनैल सिंह को सदर चौराहे पर रोके जाने की शिकायत उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

पलक झपकते ही काट देते हैं चालान
इन दिनों शहर में चारों ओर से श्रद्धालु आ रहे हैं। कोई बाइक तो कोई कार से भगवान भोलेनाथ के दर्शन को गोला पहुंच रहा है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी पलक झपकते ही वाहन चालक का ऑनलाइन चालान काट देते हैं। जिससे लोगों में रोष है।

गोला में अलीगंज रोड पर आवागमन रोकने के लिए सदर चौराहे पर लगाए गए बैरियर और वेरी कटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें