फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाहन मालिक घर बैठे बदल सकेंगे आरसी का मोबाइल नंबर

Sun, 18 Oct 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वाहन स्वामी अब घर बैठे अपनी आरसी में दर्ज मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग के वाहन सेवा पोर्टल पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए वाहन स्वामी को आधिकारिक पोर्टल vahan.parivahan.gov.in पर जाकर संबंधित विकल्प चुनना होगा। इसके बाद वाहन का पंजीकरण नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करना होगा। विवरण का सत्यापन पूरा होने के बाद नया मोबाइल नंबर सबमिट करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर स्क्रीन पर पुष्टि संदेश दिखाई देगा।
जिले में साढ़े छह लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें करीब 70 प्रतिशत मोटरसाइकिल हैं। इसके अलावा 12825 व्यावसायिक वाहन, 103 से अधिक एंबुलेंस और 950 से अधिक स्कूली वाहन भी पंजीकृत हैं। नया मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा से उन वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी, जिनका पुराना नंबर बंद हो चुका है या जिन्होंने नंबर बदल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा से वाहन स्वामियों की भागदौड़ बचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें