फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ा

Tue, 18 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीखमपुर।
विज्ञापन
dead body - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पति की हालत गंभीर, चार वर्षीय बेटा भी जख्मी
विज्ञापन

- ससुराल से साइकिल से घर लौटते समय हुआ हादसा
ससुराल से घर वापस आ रहे दंपति को आंवला जंगल में पीछे से चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 जानकारी के अनुसार थाना मितौली के गांव मड़रिया निवासी रामबाबू अपने भाई यज्ञराम के साथ अपनी-अपनी साइकिलों से अपनी  ससुराल से बीबी बच्चों साथ मोहम्मदी कोतवाली के गांव मुक्कदर नगर में सोमवारी के यहां आयोजित भागवत कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे जिसमें एक साइकिल पर यज्ञराम अपनी पत्नी को बैठाकर आगे चल रहे थे तथा पीछे दूसरी साइकिल पर रामबाबू अपनी पत्नी 28 वर्षीय सीमा, उसकी गोद में डेढ़ साल का बेटा और आगे चार वर्षीय पुत्र आकाश को बैठाए था। तभी आंवला जंगल में पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल पर सवार सीमा सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा गोदी में मौजूद बच्चा उछलकर दूर जा गिरा जो बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर में पति रामबाबू तथा आगे बैठा बच्चा आकाश भी जख्मी हुआ है, जिसे निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। बताया गया कि रामबाबू और यज्ञराम सगे भाई है और दोनों को पत्नी भी सगी बहनें बताई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें