फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. अब बाघों को रेस्क्यू करना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। अब दुधवा और आसपास के जंगलों में किसी खतरे में पड़े बाघ और अन्य वन्यजीवों का रेस्क्यू करना आसान होगा। वन्यप्राणी सप्ताह में सूबे की सरकार ने दुधवा टाइगर रिजर्व को तीन रैपिड रिस्पांस वैन प्रदान की हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर उन्हें दुधवा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने या किसी आपदा में फंसे वन्यजीवों को रेस्क्यू करने में यह रैपिड रिस्पांस वैन काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि इन तीनों वैनों में से दो वैन में हाइड्रोलिक सिस्टम लगा हुआ है। जिसके जरिए मुसीबत में फंसे वन्यजीवों को आसानी से उठाकर वैन में रखा जा सकेगा। जिससे उन्हें इलाज के लिए गंतव्य तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इनमें से एक वैन में 18 फुट ऊंचा मचान भी है। जिसके जरिए झाड़ियों या गन्ने के खेत में छिपे बाघ या दूसरे वन्यजीवों को आसानी से खोजा जा सकेगा। एक वैन में रैपिड रिस्पांस की प्रशिक्षित टीम मौजूद रहेगी, जो वन्यजीवों को ट्रैंक्युलाइज करने में एक्सपर्ट होगी। इससे वन्यजीवों की सुरक्षा को नए आयाम मिलेंगे। यह वैन शुक्रवार को दुधवा पहुंच गई है। कहा कि दुधवा को यह वैन मिलना वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर मील का पत्थर साबित होगी।
फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि यह वैन केवल दुधवा के जंगलों में ही नहीं टाइगर रिजर्व के बफरजोन, कतर्निया घाट और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के जंगल में भी मुसीबत मेें फंसे वन्यजीवों को रेस्क्यू करने के लिए तत्काल रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें