फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसलीपुर की टीम ने 4-1 से जीता फुटबॉल का मुकाबला

विज्ञापन
वसलीपुर में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।
विज्ञापन
अलीगंज। वसलीपुर फुटबॉल क्लब के सौजन्य से कराए गए फुटबॉल टूर्नामेंट में वसलीपुर की टीम ने कुसमी कॉलोनी को 4-1 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत वसलीपुर खेल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच की शुरुआत ग्राम प्रधान ओंकार सिंह ने किक मारकर की। वसलीपुर की टीम ने छठे मिनट में ही एक गोल दागकर मैच में बढ़त बना ली।
मध्यांतर के बाद कुसमी कॉलोनी की टीम ने भी गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया। इससे मैच काफी रोमांचक हो गया। वसलीपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए, जबकि कुसमी कॉलोनी की टीम कोई गोल न कर सकी। वसलीपुर की टीम ने 4-1 मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट्री बैरागी और देवदास मैच रेफरी रहे। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरि ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. अजय, रेशम सिंह, बलराम सरकार, पवन मंडल, राम कुमार दास, कृपासिंधु, देवन मंडल, अजय सरकार, रवि मंडल, नित्यानंद, श्याम कुमार दास आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें