फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण की जनसभाएं आज, तैयारियां पूर्ण

Sat, 27 Jun 2015 11:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी रविवार को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। वह हेलीकॉप्टर से प्रात: नौ बजे निघासन पहुंचेंगे। यहां उनका हैलीकाप्टर प्रीतमपुरवा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में उतरेगा, जहां कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। इसके बाद वह कसबा चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे, फिर नौगवां बेला जाएंगे, जहां मृत किसान के परिवार वालों से मिलेंगे। इसके बाद पड़रिया तुला में किसानों से मिलेंगे और शहर के लालपुर गांव में जनसभा को संबोधित कर किसानों से रूबरू होंगे। वह जिले में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस बीच उनका जगह-जगह स्वागत होगा।
विज्ञापन

निघासन। भाजपा के स्टार प्रचारक वरुण गांधी काफिले के साथ बम्हनपुर होते हुए लोकनपुरवा में एक किसान के घर जाकर उसको आर्थिक सहायता का चेक देंगे। प्लाईवुड फैक्ट्री में हैलीपैड बनाया जा रहा है।
वरुण गांधी का कार्यक्रम एक नजर में
09.00 बजे : हेलीकॉप्टर से आगमन निघासन में, 09.05 बजे : कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत और सभा, 09.30 बजे : गांव नौगवां बेला में किसानों से मिलेंगे, 12.10 बजे : शहर के गांव लालपुर में किसानों से मिलेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे, 12.50 बजे : ओयल ढखवा गढ़ी में किसानों को संबोधित करेंगे, 01.10 बजे : शहर की सीमा से जनपद सीतापुर में प्रवेश करते समय कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, 01.50 बजे : पड़ोसी जनपद सीतापुर के गांव भिलांव टिकराजार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें