फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वरेण्य की 29 रन की पारी से रॉयल की आसान जीत

Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वर्गीय अजीज सिद्दीकी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को रॉयल क्रिकेट अकादमी ने ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर रॉयल ने पहले गेंदबाजी चुनी। ट्राइडेंट की टीम 23.1 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। विराट बाजपेयी ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। रॉयल के अभिजीत, प्रयाग वर्मा और हार्दिक सैनी ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में रॉयल ने 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर 69 रन बना लिए। वरेण्य त्यागी ने 29 और राघव शुक्ला ने 19 रन बनाए।
वरेण्य त्यागी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय प्रकाश वर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहित वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, अजय शर्मा, फारुख हसन, राकेश कुमार गुप्ता, नीरज शुक्ला, रवि शंकर तिवारी, मालिक इरफान, मासी अहमद खान और श्याम मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें