फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Sun, 24 Jan 2016 04:24 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने खैरीगढ़ कांड की निंदा करते हुए कहा कि वैश्यों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुलिस को शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के आवास पर कही। कहा कि बीती 16 जनवरी को सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीगढ़ निवासी रामबली गुप्ता की तीन बेटियों का अपहरण कर लिया गया। इस घटना से जनपद के वैश्य समाज, व्यापारी तथा अन्य समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है और भयभीत भी है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्री गुप्ता ने नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के पुत्र आकाश गुप्ता को परिषद का प्रांतीय युवा सचिव बनाया। पालिकाध्यक्ष ने इसके बाद उनसे तमाम समस्याओं पर विस्तृत वार्ता की। इस दौरान राजीव गुप्ता, विनीत पांडे, विनोद गर्ग, सतीश अग्रवाल, विनय गर्ग समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें