फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप के प्रयोग से कम होगी कृषि लागत

Wed, 17 Jun 2015 07:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ गोष्ठी में सीडीओ नितीश कुमार ने सोलर पंप के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि आने वाला समय सौर ऊर्र्जा है। सोलर पंप के प्रयोग से किसान अपनी फसलों की लागत कम कर सकेंगे, क्योंकि सिंचाई के लिए डीजल की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि जिले का वाटर स्टेटा (भूगर्र्भ जलस्तर) सोलर पंप लगाने के अनुकूल है और सरकार इसे लगाने पर किसानों को अनुदान दे रही है।
विज्ञापन

बिलोवी मेमोरियल हाल में जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी का उद्घाटन सीडीओ नितीश कुमार ने किया, जिसके बाद सीडीओ ने कृषि बीज, कीटनाशक, खाद और यंत्रों से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया। गोष्ठी में मंच संचालन करते हुए उपकृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने कहा कि किसान पारदर्शी योजना के तहत विभिन्न लाभ (अनुदान) प्राप्त करने के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके अभाव में किसान सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीज और खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने फसल बीमा के संबंध में कहा कि जिले में करीब चार फीसदी किसानों ने ही बीमा कराया है। दैवीय आपदा से फसलों का मुआवजा प्राप्त करने के लिए किसानों को फसल बीमा कराना चाहिए, जिसके लिए 31 जुलाई 2015 तक संबंधित बैंकों में आवेदन कर सकते हैं। फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत जिले में पांच ब्लाकों को मंजूरी मिल गई है, जिसमें सीडीओ नितीश कुमार ने पलिया क्षेत्र के किसान सुशील कुमार को आठ लाख का चेक प्रदान किया। गोष्ठी में मत्स्य पालन के बारे में सहायक निदेशक मत्स्य अनिल गुप्ता ने बताया कि जल प्लावित क्षेत्रों में 10 लाख हेक्टेयर तालाब सुधार का लक्ष्य रखा गया है। गोष्ठी में नलकूप विभाग, सहकारिता, पशुचिकित्सा, उद्यान, रेशम आदि ने भी विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीके बिसेन, डॉ. सुहैल ने खेती को उन्नत तरीके से करने के लिए किसानों को विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
गोष्ठी में भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) धीरेंद्र चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी जिला योजना बलराम वर्मा, एआर कोआपरेटिव मंगल सिंह, पीपीओ श्यामसुंदर, सीवीओ डॉ. एसपी सिंह, लखीमपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, मितौली और नकहा ब्लाकों के प्रमुखों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जबकि बिजली और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

नेताओं ने किसानों की गोष्ठी से किया किनारा
किसानों को लेकर हुई जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी से अधिकतर ‘माननीयों’ ने किनारा कर लिया। गोष्ठी में सभी आठ विधायक, एमएलसी, सांसद आमंत्रित किए गए थे, लेकिन कार्यक्रम का काफी समय गुजरने के बाद श्रीनगर विधायक रामसरन शामिल हुए। इसके अलावा अन्य माननीय गोष्ठी में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें