बंगलहा तकिया स्थित हजरत मलंग शाह की मजार पर आयोजित उर्स। संवाद
- फोटो : कस्बा याकूबपुर में लाइनमैन को घेरे ग्रामीण ।
निघासन। गांव बंगलहा तकिया स्थित हजरत मलंग शाह की मजार पर शुक्रवार रात उर्स का आयोजन हुआ। पिछले 35 वर्षों की तरह इस बार भी एक हिंदू ठाकुर परिवार ने अपनी परंपरा निभाते हुए उर्स संपन्न कराया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह ने मजार पर चादरपोशी कर की। शाम को हुए उर्स में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रात में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में भी लोगों की भीड़ उमड़ी। तकियापुरवा के ग्रामीणों ने बताया कि देश के कई हिस्सों में मंदिर-मस्जिद को लेकर टकराव की खबरें आती रहती हैं। वहीं, यह मजार गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बन चुकी है। संवाद