फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में बर्ड फेस्टिवल के बाद अब पर्यटन को बढ़ाने पर जोर

Tue, 13 Feb 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Dudhwa
विज्ञापन
इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल के बाद पर्यटन विभाग सैलानियों को सुविधाएं देने पर जोर दे रहा है। इसी के तहत दुधवा द्वार पर सेल्फी प्वाइंट बनाने का खाका तैयार कर रहा है। साथ ही यूपी टूरिज्म यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेंच आदि का निर्माण का कराना चाह रहा है। इससे दुधवा का आकर्षण और बढ़ेगा। 
विज्ञापन

नकउहा नाले पर स्थित दुधवा नेशनल पार्क का नया मुख्य द्वार बनाया गया है, जिसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है। अब इस मुख्य द्वार को और भी बेहतरीन बनाने के लिए यहां पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के प्रयास शुरू हुए हैं। 
सूत्रों की मानें तो इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बताया जाता है कि यहां पर बैठने के लिए एक सीट का इंतजाम करने के साथ ही टिनशेड लगाया जा सकता है। प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाते इस टिनशेड के नीचे बैठकर सैलानी सेल्फी खींच सकेंगे। यह सीट और टिनशेड ऐसे स्थान पर लगाई जाएगी, जहां से पीछे दुधवा पार्क का मुख्य द्वार भी आए। यूपी टूरिज्म का सोचना है कि इससे सैलानी आकर्षित होंगे और दुधवा को भी इसका लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन


मुख्य द्वार पर अलग-अलग है बाघ का लोगो 
दुधवा नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ बाघ का लोगो लगाया गया है। इसमें दोनों तरफ इस समय दहाड़ते हुए बाघ का चित्र है, जिसको बदलने का विचार किया जा रहा है। इसमें दुधवा के इस द्वार पर प्रवेश करते समय दहाड़ता हुआ तथा वापस जाते समय शांत स्वभाव के बाघ का चित्र लगाने की बात कही गई है। 

ट्री रेंस्टोरेंट बनाने का है प्रस्ताव
पलियाकलां। ईको टूरिज्म के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही दुधवा नेशनल पार्क की तरफ सैलानियों का ध्यान आकर्षित करने को यहां पर ट्री रेस्टोरेंट खोलने की भी बात सामने आई है। बताया गया है कि सीएम से इसके बारे में अधिकारियों ने चर्चा की है। उम्मीद है कि यह व्यवस्था भी यहां पर लागू होगी तो पर्यटन में काफी बढ़ावा होगा। साथ ही स्थानीय सैलानियों की भीड़ का तांता भी छुट्टियों में लगा रहेगा। बताया गया है कि इस रेस्टोरेंट में 30 से 40 लोगों के बैठने की सुविधा होगी और इसकी ऊंचाई भी ज्यादा नहीं होगी। यहां पर फास्ट फूड के साथ ही अन्य खान-पान की सामग्री उपलब्ध होगी।

ईको फ्रैंडली तरीके से होगा कायाकल्प 
दुधवा नेशनल पार्क में जहां-जहां लोहे के खिड़कियां और दरवाजे लगे हैं। उनको हटाकर उनके स्थान पर लकड़ी की खिड़कियां व दरवाजे लगाकर पार्क के वातावरण को देखते हुए तथा ईको फ्रैंडली के तौर तरीकों के तहत इस कार्य का कायाकल्प किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। 

टूरिज्म की ओर से कुछ ऐसे प्रयास हो रहे हों। फिलहाल, यह दुधवा के पर्यटन के लिए बेहतर रहेगा। इससे सैलानियों को जहां सुविधाएं मिलेंगी, वहीं उनकी संख्या भी बढ़ेगी, जिससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

- महावीर कौजलगि, उपनिदेशक-दुधवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें