परिवहन निगम ने होली को लेकर प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की है, जिसके तहत रोडवेज कर्मियों से लगातार ड्यूटी करने को कहा गया है। पांच मार्च तक लगातार ड्यूटी करने पर नियमित एवं संविदा चालक परिचालकों को 2800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
लखीमपुर डिपो के प्रभारी एआरएम आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोत्साहन राशि योजना 26 फरवरी से पांच मार्च तक के लिए है। इन आठ दिन तक लगातार और रोजाना 300 किलोमीटर चलने पर नियमित एवं संविदा चालक परिचालकों को 2800 रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी। वहीं सात दिन तक लगातार ड्यूटी करते हुए रोजाना 300 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस दौरान आठ दिन में 2400 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय करने पर चालक-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला कर्मियों को आठ दिन तक ड्यूटी करने पर 850 और सात दिन की ड्यूटी पर 700 रुपये मिलेंगे।