फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में समृद्ध हो रहा यूपी : अजय

विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का पोस्टर लांच करते सांसद और अधिकारी।
विज्ञापन
बाजरा व रागी अनाज से बने बिस्कुट और पिज्जा रहे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में तीन दिवसीय यूपी दिवस समारोह का हुआ शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। यूपी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का मंगलवार को प्रारंभ हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। पहले दिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में कृषि विभाग के स्टॉल पर बाजरा व रागी (मोटा अनाज) से बने बिस्कुट व पिज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं थारू हस्तशिल्प के स्टाल ने लोगों को खूब लुभाया।
जीआईसी ग्राउंड में मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने विधायकों व अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को चाबी देकर सम्मानित भी किया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में यूपी देश की प्रगति में अहम योगदान देने के साथ निरंतर समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। सुदूरवर्ती वन क्षेत्रों में सोलर से भी बिजली पहुंचाई है। सरकार ने नौनिहालों के पोषण बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ बनाने में पूरी तरह से काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने योग्यता के अनुरूप विकास, बौद्धिक विकास के लिए नई शिक्षा नीति का सृजन किया है, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए लोगों को यूपी दिवस की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री समेत विधायक व अधिकारियों ने यूपी दिवस पर लगी प्रदर्शनी एवं स्टालों का अवलोकन किया। समारोह में ओडीओपी प्रदर्शनी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, दिव्यांगजन, अल्पसंख्यक, कृषि, गन्ना, कृषि रक्षा, उद्यान, माध्यमिक शिक्षा सहित करीब 50 स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

यूपी दिवस पर डीएम की दोनों पुत्रियों ने भी किया प्रतिभाग
यूपी दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की पुत्री मायरा और मिसिका ने भी प्रस्तुति दी। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में अध्ययनरत एक दिव्यांग नन्हीं बालिका कसीफा ने अपनी शिक्षिका नीरज के इशारों पर देशभक्ति पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जिस पर सभी दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें