फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश से गेहूं को फायदा तो सरसों को आंशिक नुकसान

विज्ञापन
सोमवार की रात में हुई बरसात के बाद दिनभर कुछ इस तरह छाए रहे बादल।
विज्ञापन
आज भी बारिश, तूफानी हवा और बिजली कड़कने, ओले गिरने की आशंका
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के तेवर बदल गए हैं। सोमवार की रात करीब 12 बजे जनपद के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई है। मंगलवार को भी दिन में कई बार बादलों की आवाजाही हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा मिला है तो वहीं सरसों को आंशिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी तूफानी हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलाव हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर व पश्चिम से ठंडी हवाएं आने से वातावरण में नमी बढ़ रही है। इससे नीचे गर्म हवाएं और ऊपर ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिस कारण थंडरस्ट्रोम (तूफानी हवा) चलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी।
बुधवार को बारिश होने, तूफानी हवा चलने और बिजली कड़कने की आशंका रहेगी। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इसके बाद भी करीब तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही रहने से धूप-छांव का खेल चलेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार से दो डिग्री कम है।
तेज बारिश से सरसों की फसल में लगा माहू दूर हुआ
सोमवार की रात तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से गेेहूं की फसल को फायदा हुआ है, जबकि पकने के लिए तैयार सरसों की फसल को कहीं-कहीं आंशिक नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों ने अब तक हुई बारिश को फसलों के लिहाज से संतोषजनक बताया है। यह भी कहा कि ज्यादा बारिश होने पर सभी प्रकार की फसलों को नुकसान हो सकता है।
जमुनाबाद फार्म के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीके बिसेन ने बताया कि हल्की बारिश होने से पौधों को पर्याप्त नमी मिल गई है। जहां तेज बारिश हुई वहां पर सरसों की फसल में लगा माहू दूर हुआ है। कुछ एरिया में सरसों की फसल में फलियां आ चुकी हैं और पकने की प्रक्रिया में हैं, जिन्हें अब और बारिश होने पर ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

मोहम्मदी, अमीरनगर क्षेत्र में आलू की बुआई की गई है, जिसे ज्यादा बारिश होने पर नुकसान होगा। गन्ने की कटाई का सीजन चल रहा है, जिसमें पानी भरने से गन्ने की कटाई व खेत से निकासी का कार्य प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें