फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कमर कसी 

Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार को जीआईसी में बांटे गए पेपर
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं, परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को परीक्षा केंद्रो पर हाईस्कूल और इंटर के पेपर भी भेजने का काम शुरू हो गया। इस बार जिले में 87358 संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र छात्राएं हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा देंगे।
बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जिले में 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हाईस्कूल के छात्र छात्राएं 131 और इंटर के छात्र छात्राएं 153 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा देंगे। केंद्रो पर परीक्षा की कॉपियां भेजने के बाद सोमवार को बोर्ड परीक्षा के पेपर भेजने का काम भी शुरू हो गया। डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने पेपरों का वितरण अपनी देखरेख में कराया। पहले दिन करीब 140 परीक्षा केंद्रों से आए कर्मचारियों को पेपर के बंडल दिए गए। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पेपर की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पेपर की सुरक्षा से संबंधित यदि किसी भी प्रकार कोई लापरवाही मिलती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा से 20 मिनट पहले ही खोल पेपर का बंडल 
डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि पेपर का बंडल जीआईसी से ले जाने के बाद केंद्र पर डबल लॉक में रखें और इसकी सूचना नजदीकी कोतवाली और थाने पर दें, जिससे इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात हो सके। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि पेपर का बंडल परीक्षा शुरू होने से करीब 20 मिनट पहले केंद्र प्रभारी और दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में ही खोले जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें