लखीमपुर खीरी की पुलिस लाइन में परेड की वसूली को लेकर व्हाट्सएप चैट वायरल होने पर एसपी ने आरक्षी को गणना कार्यालय से भले ही हटा दिया हो, लेकिन मामला अब गरमाता जा रहा है। शनिवार को यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि लखीमपुर खीरी पुलिस के हर चीज के रेट निर्धारित हैं। ट्विटर हैंडल पर व्हाट्सएप पर चैटिंग का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया गया है।
पुलिस लाइन परेड में न आने के लिए हर दिन 100 रुपया वसूली का आरोप है। मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन में नियुक्त गणना मेजर और आरक्षी के वायरल व्हाट्सएप चैट का संज्ञान में लेते हुए कार्यालय से हटा दिया था। मामले में जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। यूपी कांग्रेस को ट्वीट कर खीरी पुलिस की तरफ से बताया गया कि जांच में मामला फर्जी निकला है।