फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के बजट में गोला को मिला तोहफा      

Tue, 11 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बस
विज्ञापन
बढ़ेंगे पर्यटक और तीर्थयात्री, व्यापारियों को होगी खासी आय
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में गोला गोकर्णनाथ को एक बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के यहां स्थित बस डिपो का उच्चीकरण करने का फैसला किया है। जिससे पर्यटन को बढ़ावा और यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगीं। दूर-दराज के पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा। इस नगरी और आसपास काफी मंदिर तीर्थ और पर्यटन के लिए रमणीक स्थल हैं। जिनका विभिन्न पुराणों में वर्णन प्राप्त होता है इस कारण इस नगर को शिवजी के नाम पर ही गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। यहां प्रत्येक माह की अमावस्या, सावन, चैत्र, नागपंचमी को मेले लगते हैं। जिनमें लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। गोला डिपो के भवन की हालत काफी खस्ताहाल है। उच्चीकरण से नया भवन और यात्रियों को विश्राम करने का स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन


डिपो में 66 निगम की, 43 अनुबंधित और दो वातानुकूलित बसें हैं। इनमें शाहजहांपुर, बरेली, लखनऊ, खुटार, मैलानी, पलिया, लखीमपुर, रुपैडिया, बीसलपुर, दिल्ली, पीलीभीत आदि स्थानों के लिए पर्याप्त बसें चल रही हैं, लेकिन अजमेर के लिए एक, वाया लखनऊ कानपुर के लिए तीन, वाया हरदोई कानपुर के लिए एक, वाराणसी के लिए एक, टनकपुर के लिए एक, वाया मितौली, मैगलगंज, सीतापुर के लिए एक, कस्ता कचनार, सीतापुर, हरदोई, हरिद्वार के लिए रुपैडिया वाया गोला हरिद्वार, बिछिया वाया गोला हरिद्वार के लिए एक बस चल रही है जो यात्रियों के लिए अपर्याप्त हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें