फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 29 की मध्य रात तक खुली रहेगी वेबसाइट

Fri, 26 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रपत्र सुधारने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। बोर्ड की वेबसाइट 29 दिसंबर की मध्य रात्रि तक खुली रहेगी। विद्यार्थी शैक्षिक विवरण में गड़बड़ी होने पर विद्यार्थी रात 11:59 तक सुधार सकेंगे। इसके बाद वेबसाइट बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 90,244 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य अपने यूजर और पासवर्ड के जरिये परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण (विषय वर्ग, छात्र व उसके माता-पिता का नाम में वर्तनी त्रुटि और कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक) को संशोधित कर सकेंगे। बता दें कि अक्तूबर और नवंबर में बोर्ड ने आवेदन में संशोधन के लिए परिषद की वेबसाइट खोली थी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आवेदन में संशोधन नहीं करा सके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें