फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: स्कूलों को वेबसाइट के साथ छात्रों की बनवानी होगी ईमेल आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सीबीएसई के स्कूलों की तरह अपने विद्यालयों को हाईटेक करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत हर विद्यालय को अपनी-अपनी वेबसाइट बनानी होगी। इस पर स्कूलों में होने वाली गतिविधियों को अपलोड करना होगा। साथ ही छात्रों की ईमेल आईडी बनवानी होगी। ताकि छात्र-छात्राएं भी डिजिटल रूप से साक्षर बन सकें।
विज्ञापन

इंटरनेट के युग में शिक्षा व्यवस्था में भी काफी बदलाव आया है। पठन-पाठन से लेकर कोर्स तक ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा छात्रवृत्ति एवं आवेदन फार्म तक ऑन लाइन भरे जाने लगे हैं। इसके लिए ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। डिजिटल रूम से विद्यालयों को सशक्त करने के लिए यूपी बोर्ड ने विद्यालयों को वेबसाइट बनाने के साथ छात्रों की ईमेल आईडी बनवाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा छात्रों को आईडी बनाने से लेकर इसके सही प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
साथ ही इंटरनेट का प्रयोग करने के बारे में बताया जाएगा, जिससे वह अपनी पढ़ाई में इंटरनेट सुविधा का उपयोग कर सकें। वहीं विद्यालयों को वेबसाइट पर एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के माध्यम से होने वाले कार्यक्रमों के अलावा विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, रैली आदि कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


जिले में अधिकांश स्कूलों की वेबसाइट बन चुकी है। जिनकी नहीं बनी है, उन्हें भी निर्देश जारी कर दिया है। इसके अलावा प्रधानाचार्यों को छात्रों की ईमेल आईडी तैयार कराने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें