फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में फिर पहुंचा नेपाली हाथियों का झुंड

विज्ञापन
दुधवा की एसडी सिंह रोड पर विचरण करता टस्कर हाथी।
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से निकला हाथियों का एक दल शुक्रवार शाम दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में पहुंच गया। इस दल में 40 से 50 हाथियों के होने का अनुमान है। इसमें तीन से चार टस्कर हाथी और इनके बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम दक्षिण सोनारीपुर के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम को एसडी सिंह रोड क्षेत्र में जंगली हाथियों का एक झुंड दिखाई दिया। वन कर्मियों के मुताबिक इस दल में शामिल एक टस्कर रोड पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। दल में शामिल अन्य हाथी और उनके बच्चे भादीताल किनारे विचरण करते नजर आए।
दुधवा टाइगर रिजर्व के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ एफडी बी. प्रभाकर ने दुधवा के जंगल में नेपाली हाथियों का झुंड आने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दल में 40 से 50 हाथी और उनके बच्चे शामिल हैं। ये हाथी दक्षिण सोनारीपुर रेंज में ही डेरा डाले हुए हैं। शनिवार गश्ती टीम को हाथियों का दल एसडी सिंह रोड और भादीताल के आसपास विचरण करता दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें