आज रात 12 बजे तक दाखिल होंगी आपत्तियां
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए 149 विद्यालयों की सूची जारी कर दी है। हालांकि यूपी बोर्ड ने प्रस्तावित सूची पर प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी हैं, जिसकी अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों की संख्या फाइनल होगी।
प्रभारी डीआईओएस एवं बीएसए डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय ने बताया कि आपत्तियां 14 दिसंबर की रात 12 बजे तक दाखिल की जा सकेंगी। इसके लिए प्रधानाचार्यों को बोर्ड की वेबसाइट पर साक्ष्यों को अपलोड करना होगा। इसके बाद किसी प्रकार की कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। बता दें कि 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए 140 विद्यालयों की सूची प्रस्तावित की गई थी, जिस पर आई आपत्तियों के बाद 132 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रस्तावित परीक्षा केंद्र
राजकीय विद्यालय- 10
अशासकीय विद्यालय-40
वित्तविहीन विद्यालय- 99