फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला डॉक्टर की हत्या कर किया अंतिम संस्कार, फिर लिखाई गुमशुदगी

विज्ञापन
महिला डॉक्टर के हत्यारे पिता-पुत्र।
विज्ञापन
मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की पति और ससुर पर रिपोर्ट
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला बहादुरनगर का मामला
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरनगर में महिला डॉक्टर की हत्या करके आरोपियों ने चुपचाप गढ़ मुक्तेश्वर जाकर शव का अंतिम कर दिया। इसके बाद मामले में गुमशुदगी दर्ज करा दी। वहीं पुलिस भी गुमशुदगी का मामला समझकर मोबाइल लोकेशन ट्रेस करती रही। मृतका के पिता शिवराज शुक्ल निवासी रायपुर थाना ईसानगर ने एसपी से मुलाकात की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
मूल रूप से ईसानगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी शिवराज शुक्ला (गोंडा डीएम के ओएसडी) वर्तमान निवासी सी/4 हाउसिंग कॉलोनी सिविल लाइंस गोंडा ने अपनी पुत्री वंदना की शादी फरवरी 2014 में मोहल्ला बहादुरनगर निवासी गौरीशंकर अवस्थी के पुत्र आशुतोष अवस्थी के साथ की थी। दोनों पति-पत्नी पेशे से डॉक्टर थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि 26 नवंबर 2022 की शाम पांच बजे पति-पत्नी में विवाद हुआ तो पति आशुतोष अवस्थी ने पत्नी वंदना को डंडे से पीटकर धक्का दे दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अभियुक्त आशुतोष अवस्थी व गौरीशंकर अवस्थी ने मिलकर मृतका के शव को घर पर मौजूद बक्से में रख दिया था और 27 नवंबर 2022 को रेलवे स्टेशन के पास से एक मेटाडोर व दो मजदूरों को किराए पर लेकर शव को गढ़ मुक्तेश्वर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मृतका के पिता शिवराज शुक्ला ने 28 नवंबर की रात को अपनी बेटी से बात करनी चाही तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इससे उन्होंने भी दामाद से बात की तो उसने वंदना के घर से चले जाने की बात बताई। इसके बाद मृतका के पति आशुतोष अवस्थी ने 29 नवंबर 2022 को कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी। दो दिन बाद पुलिस ने एक दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की। फिर कई दिनों तक वंदना के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करती रही। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पिता-पुत्र का भी दो दिन तक मोबाइल बंद रहा था, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले की परतें उधड़कर सामने आ गईं। मृतका का बक्से में रखा शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने अस्पताल गौरी चिकित्सालय (जल भवन के पास ग्राम बाजपेयी सीतापुर रोड पर है) पर प्रैक्टिस करते थे। मार्च 2018 में अभियुक्त आशुतोष अवस्थी अवस्थी छत से गिर गया था, जिससे उसके पीठ की नस दब गई थी। मृतका ने 2020 में टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से जुड़वा बच्चों कृष्णा व आराध्या को जन्म दिया था। इसके बाद से पति-पत्नी में आए दिन विवाद हुआ करता था। 26 नवंबर 2022 की शाम पांच बजे दोनों में विवाद हो रहा था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता शिवराज शुक्ल की तहरीर पर आरोपी पति आशुतोष अवस्थी, ससुर गौरी शंकर अवस्थी, विमलेश अवस्थी पत्नी गौरी शंकर अवस्थी, निशा अवस्थी पत्नी वीरेंद्र कुमार शुक्ला (ननद) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें