लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर में तीव्र गति से हो रहा है। अब तक 60 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। कॉपी जांचने के लिए जीआईसी, जीजीआईसी एवं गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए बोर्ड ने 1471 परीक्षक नियुक्ति किए थे, जिसमें से 941 बुलाए गए थे। मगर, 630 शिक्षकों ने ही ज्वाइनिंग की। उन्होंने बताया कि जिले को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2, 09,143 कॉपियां आवंटित हुई थी। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए शनिवार तक 1,30,715 कॉपियां चेक हो गईं।