फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पर बाहरी लोगों का प्रवेश होगा वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने सोमवार से शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य को लेकर गाइडलाइन जारी की है। मूल्यांकन कार्य के समय वहां पर बाहरी लोगों का आना जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार यानी आज से शुरू होगा। इसके लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। तीनों केंद्रों पर रविवार की देर शाम तैयारियां होती रहीं। उधर कोरोना के खौफ को लेकर यूपी बोर्ड की सचिव ने मूल्यांकन कार्य के दौरान एहतियात बरतते हुए मूल्यांकन स्थल की साफ, सफाई एवं बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश न होने देने के निर्देश दिए हैं।
मूल्यांकन केंद्र प्रभारी के लिए मुसीबत बनें निर्देश
मूल्यांकन केंद्र बने कॉलेज के प्रधानाचार्यों का कहना है कि जो गाइड लाइन जारी की गई है उसका पालन संभव नहीं है। साफ, सफाई, साबुन, स्वच्छ पेयजल की बात तो ठीक है। मगर, शिक्षकों के बीच एक मीटर की दूरी रखना असंभव है। क्योंकि इससे एक कमरे में दस से अधिक शिक्षक नहीं बैठ पाएंगे। ऐसे में कमरों की संख्या बढ़ानी होगी। फिर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन कार्य होना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी निर्देश-
1. दो शिक्षकों के बीच एक मीटर की दूरी रखें
2. स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ शौचालय साफ रखे।
3. खिड़की, दरवाजे और उनके हैंडिल, बेंच साफ रखें।
4. हांथ धुलने के लिए साबुन एवं सेनेटाइजर रखें।
5. खांसी, जुकाम, बुखार एवं सांस फूलने की स्थित में 18001805145 पर सूचना दें। संबंधित को मूल्यांकन कार्य से दूर रखें।
6. मूल्यांकन केंद्र में किसी बाहरी का प्रवेश न होने दें।
बोर्ड की ओर से मूल्यांकन संबंधी जो निर्देश मिले हैं उनसे मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को अवगत करा दिया गया है, जिससे इनका पालन हो सके।
डॉ.आरके जायसवाल
डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें