फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : बार कोड युक्त कॉपियों पर होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
कॉप‌ियां उतारते मजदूर।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप जीआईसी पहुंची
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में रखी गईं हैं उत्तर पुस्तिकाएं
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार बोर्ड परीक्षा में बार कोड युक्त उत्तर पुस्तिकाओं का उपयोग करेगा। इन कॉपियों पर कांटे की जगह सिलाई की गई है। ऐसे में इन उत्तर पुस्तिकाओं से पन्ने निकालना या फिर अलग से जोड़ना संभव नहीं होगा। कॉपियों पर बार कोड की व्यवस्था है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। इसके लिए बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाएं भेजनी भी शुरू कर दी हैं। अब तक इनकी दो खेप आ चुकी हैं। कॉपियों को राजकीय इंटर कॉलेज में सीसीटीवी की निगरानी वाले कमरे में रखवाया जा रहा है। बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं से स्टेपल हटवाकर उनकी सिलाई कराई है। ऐसे में न तो उत्तर पुस्तिका में पन्ने अलग से जोड़े जा सकेंगे, न ही निकाले जा सकेंगे। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका 16 पेज की और इंटरमीडिएट की 32 पेज की है।
विज्ञापन

इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की कॉपियों पर नीली स्याही से कवर पेज पर ब्योरा प्रिंट होता था। मगर, इस बार यह लाल रंग से है। वहीं इंटरमीडिएट में लाल रंग से अंकित होता था, जो इस बार नीले रंग में प्रिंट किया गया है।
विज्ञापन

हर उत्तर पुस्तिका का रखना होगा ब्योरा
परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का ब्योरा रखना होगा। परीक्षा में प्रयोग होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन एवं उप संकलन केंद्रों पर जमा करना होगा। परीक्षा पूरी होने के बाद प्रयोग में न होने वाली उत्तर पुस्तिकाएं पुन: राजकीय इंटर कॉलेज में वापस जमा कराईं जाएंगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आना शुरू हो गईं हैं। उन्हें सीसीटीवी की निगरानी में जीआईसी के स्ट्रांग रूम में रखवाया जा रहा है।
- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें