फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : गणित में सूत्र रटने से ज्यादा जरूरी है अवधारणाओं की समझ

Tue, 24 Feb 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पंकज मिश्रा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 27 फरवरी को गणित विषय का पेपर होगा। मुख्य विषय होने के कारण विद्यार्थियों में घबराहट स्वाभाविक है, लेकिन विषय विशेषज्ञों का कहना है कि सही रणनीति और अभ्यास से गणित में अच्छे अंक आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, केवल सूत्र याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके पीछे की मौलिक अवधारणाओं को समझना अधिक महत्वपूर्ण है। प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर लिखना चाहिए। प्रमेय संबंधी प्रश्नों में प्रमेय का स्पष्ट उल्लेख करें और चित्र आधारित सवालों में साफ-सुथरे आरेख अवश्य बनाएं। उत्तर पुस्तिका में प्रश्न न उतारें, बल्कि चरणबद्ध और विस्तार से उत्तर लिखें।
अधिक अंक वाले अध्याय जैसे बीजगणित, त्रिकोणमिति और सांख्यिकी पर विशेष ध्यान दें। उत्तर पुस्तिका के अंतिम पन्ने पर क्रॉस लगाकर उसे रफ कार्य के लिए प्रयोग करें।
विज्ञापन


पहले प्रश्नपत्र पढ़ें, फिर करें समय का विभाजन
परीक्षा शुरू होते ही पूरा प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें और समय का सही विभाजन करें। पहले उन प्रश्नों को हल करें जिन्हें आप अच्छी तरह जानते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण सूत्रों का अंतिम समय में पुनरावलोकन जरूर करें।
-रितु अग्रवाल, गणित शिक्षिका, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज

हर चरण स्पष्ट लिखें, डायग्राम सही बनाएं
प्रश्न को समझे बिना हल करना शुरू न करें। पूरे अंक पाने के लिए प्रत्येक चरण साफ-साफ लिखें। उत्तर पुस्तिका में लेखन स्पष्ट हो, ताकि परीक्षक को समझने में आसानी हो। जहां आवश्यकता हो, सही और स्पष्ट आरेख व ग्राफ बनाएं।
-पंकज मिश्रा, गणित अध्यापक, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज

घबराएं नहीं, उत्तरों की दोबारा जांच करें
समय बचाकर अपने उत्तरों की पुनः जांच अवश्य करें। शांत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। सभी परीक्षा सामग्री जरूर लेकर जाएं। किताब के उदाहरणों और प्रश्नावली का नियमित अभ्यास व सूत्रों का रिवीजन सफलता की कुंजी है।
-डॉ. हरिओम वर्मा, गणित अध्यापक, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम

पिछले प्रश्नपत्र हल कर समझें पैटर्न
पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलती है। सैंपल पेपर हल करते समय टाइमर लगाकर अभ्यास करें। अंतिम दिन नया विषय पढ़ने से बचें और केवल रिवीजन पर ध्यान दें।
-जगत राम यादव, युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल

-
अर्थशास्त्र में 185, कृषि में 32 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
लखीमपुर खीरी। जिले के 129 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में कृषि विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस विषय में 1416 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1384 ने परीक्षा दी, जबकि 32 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। इस विषय में 4412 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 4227 ने ही परीक्षा दी। शेष 185 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई में एकाउंटेंसी का पेपर
सीबीएसई के जिला समन्वयक शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कक्षा 12 की एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा भी जिले के निर्धारित केंद्रों पर संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए 1016 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 988 उपस्थित रहे, जबकि 28 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

पंकज मिश्रा

पंकज मिश्रा

पंकज मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें