फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना धुले न पहनें गर्म कपड़े, हो सकता है त्वचा रोग

Tue, 04 Nov 2025 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग अलमारी में रखे स्वेटर, जैकेट, मफलर आदि बाहर निकालकर पहन रहे है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना धुले या लंबे समय से रखे गर्म कपड़े सीधे पहनने से त्वचा रोग हो सकता है। इन्हें धुलने के बाद धूप में सुखाकर ही पहनें तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होगा।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि लंबे समय तक अलमारी या बक्से में रखे कपड़ों पर धूल, फफूंद और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इनको बिना धोए पहनने से स्किन इंफेक्शन, एलर्जी, खुजली, दाने और लाल चकत्तों जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र ने बताया कि गर्म कपड़ों को पहनने से पहले धूप में सुखाएं या हल्के डिटर्जेंट से धो लें। इससे कपड़ों पर जमी धूल और बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। धूप में सुखाने से कपड़ों से बदबू और नमी भी दूर होती है। डॉक्टरों की मानें तो हर मौसम के परिवर्तन के समय कपड़ों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन

अगर कपड़े बहुत समय से पैक होकर रखे गए हैं, तो उन्हें पहले कुछ घंटों के लिए हवा में टांगे। बच्चों और बुजुर्गों के कपड़े अलग से साफ करें, क्योंकि उनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें